सहरसा में चोरी की 03 बाइक के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार..See more
सहरसा में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहन चोरी के गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि सहरसा के भरही निवासी निखिल आनंद उर्फ चनकी चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करता है। सूचना का सत्यापन करने के बाद सदर थाना पुलिस की टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
Kahara, Saharsa | Aug 19, 2026