चैनपुर: डायन-बिसाही के शक में फुआ सास की टांगी से काटकर निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Chainpur, Gumla | Nov 10, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के ठूंठा टोली गांव में मंगलवार को अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ी हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी तिहत्तर वर्षीय फुआ सास रुणिया कुजूर की टांगी से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका रुणिया कुजूर (तिहत्तर वर्ष), पति स्वर्गीय सुखराम एक्का,