झुंझुनू: झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में आदर्श आचार संहिता लागू की
झुंझुनू जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा ने बताया निर्वाचन आयोग की ओर से 15 नवंबर को झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा कर दी गई,जिसके चलते बुधवार से झुंझुनू जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है, इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष भी शुरू कर दिया गया है, वही अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश इस कार्यालय की अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं किया जाएगा।