झुंझुनू: नगर परिषद झुंझुनू के नवनियुक्त कमिश्नर मुकेश कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार, पूर्व कमिश्नर अनिता खीचड़ भी रहीं मौजूद
झुंझुनू नगर परिषद के नवनियुक्त कमिश्नर मुकेश कुमार ने मंगलवार दोपहर 12:15 बजे कार्यभार ग्रहण कर लिया,नगर परिषद की पूर्व कमिश्नर अनीता खीचड़ ने नए कमिश्नर को कार्यभार ग्रहण करवाया और उनको बधाई भी दी, कमिश्नर मुकेश कुमार ने बताया कि झुंझुनू शहर का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी, उन्होंने बताया कि शहर का भ्रमण कर शहर की समस्याओं के बारे में भी जानेगे।