झुंझुनू: पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा ने झुंझुनू पुलिस के खिलाफ कलेक्ट के बाहर किया धरना
पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा आज मंगलवार को झुंझुनू पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं, समर्थको के साथ करीब 12:15 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर धरना शुरू हुआ, पूर्व मंत्री गुढ़ा ने बताया कि झुंझुनू कोतवाली द्वारा एक सलीम नामक व्यक्ति पर झूठा राज कार्य बाधा का मुकदमा लगाकर एक धर्म विशेष को टारगेट किया जा रहा है जो हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।