झुंझुनू: पीएनबी बैंक झुंझुनूं में 75 हजार रुपए नकदी और लैपटॉप सहित एक बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
झुंझुनूं शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीएनबी बैंक में बीसीए(बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट एजेंट) के रूप में कार्यरत रतनशहर निवासी सज्जन कुमार सैनी ने अपना बैग काउंटर पर रखा। बैग में 75 हजार रुपए नकदी, एक लैपटॉप व बायोमेट्रिक मशीन सगीत अन्य सामान था। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स बैग उठाकर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है।