आज़मगढ़: मंदुरी के पास पीछे से ऑटोरिक्शा की टक्कर से दूसरा ऑटोरिक्शा पलटा, बैंडबाजा पार्टी के 10 लोग हुए घायल, जिला अस्पतालभर्ती
आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंजूरी के पास शनिवार को दिन में एक ऑटो रिक्शा को पीछे से आ रहे दूसरे ऑटो रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आगे जा रहा ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर कुछ दूर जाकर पलट गया। ऑटो रिक्शा पलटने से उसमें सवार बैंड बाजा पार्टी के 10 लोग घायल हो गए। सभी पीड़ित लोग निजामाबाद थाना क्षेत्र के जमीन कटघर से बाजा बजाने च्योंता जा रहे थे।