आज़मगढ़: मोबाइल टावर से अजना उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के खुलासे को ले पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारी कर्मी किए गए सम्मानित
जनपद में इण्डस टावर के यूपी ईस्ट सर्किल एडवाइजर द्वारा भेजे गये 4 प्रतिनिधियों ने मोबाइल टॉवर से अजना उपकरण चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 13 चोरों की गिरफ्तारी व 10 अजना उपकरण कीमत ₹12 लाख, 0 3 कार, मोबाइल व नकदी बरामदगी करने वाली एसओजी, सर्विलांस व थाना प्रभारी गम्भीरपुर पुलिस टीम को सम्मानित किया। SP हेमराज मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक को मोमेंटो दिया।