आज़मगढ़: बिलरियागंज नपं क्षेत्र में घर में घुसकर युवक को मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, नमाज के दौरान पानी फेंका
आजमगढ़ के बिलरियागंज नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवक को घर में घुसकर उसके पट्टीदारों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वामिक के अनुसार वह रात में दुकान बंद करके घर पर आकर सो रहा था। गर्मी का समय है। दरवाजा खुला था। इसी का फायदा उठाकर पट्टीदार कलामुद्दीन शहाबुद्दीन और रियाज, इसके साथ तीन अज्ञात लोग भी थे।