आज़मगढ़: सदर तहसील सभागार में DM व SP की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 228 में से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण
आजमगढ़ के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।