आज़मगढ़: ब्रह्मस्थान में SSC कोचिंग कर रही छात्रा की मौत, परिजनों ने लिव इन रिलेशनशिप में प्रेमी पर लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप
आजमगढ़ शहर के ब्रह्मस्थान में प्रेमी के साथ किराए का कमरा लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने प्रेमी पर गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान का है। पुलिस जांच कर रही।