आज़मगढ़: मछलीशहर में वार्ड नंबर दस में घर की छत पर दुपट्टे से चुल्ले में फंदा लगाकर किशोरी ने लगाई फांसी, शव का कराया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में मछली शहर वार्ड नंबर दस में किशोरी ने फांसी से लटक कर जान दे दी। मछली शहर वार्ड नंबर दस अजमतगढ़ निवासी रोशनी 16 वर्ष पुत्री छविनाथ साहनी ने फांसी लगाई। शनिवार की सुबह 7.00 बजे छोटा भाई शिवम कोचिंग करके घर आया था। शिवम का छोटा भाई छत पर पतंग उड़ाने गया तब देखा कि छत पर लगे चुल्ले से दुपट्टे से लटकी थी।