अतिवृष्टि को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने अतिवृष्टि एवं आपदा की स्थिति को देखते हुए पूरे जिला प्रशासन को मुस्तैद रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने उफान पर चल रहे नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों की 24x7 सख्त निगरानी तथा आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार एसडीम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अमला मैदान में उतरकर लगातार निरीक्षण कर रहा है और जोखिम वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि जन-धन की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे।
जनहित में अपील: उफान वाले नदी-नालों व रपटों को पार न करें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें।
98 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026