जिला स्थापना दिवस 21 फरवरी को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर बुधवार 2 बजे डीएम नवीन ने श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंच, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।