समस्तीपुर: कुढ़वा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने कुढ़वा गांव के रहने वाले फागुनी दास को परतापुर में सड़क जाम करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।