समस्तीपुर: सोंगर गांव मे महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला
समस्तीपुर में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला है। बुधवार को बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह भी इसी बात को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हुआ था। इसके बाद महिला का घर में शव मिला। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के सोंगर गांव का है। महिला की पहचान गांव के ढोडी सदा की पत्नी रीता देवी (40) के रूप में की गई है।