समस्तीपुर: शंकर चौक के पास आपसी मामले को लेकर बाइक सवार एक युवक के साथ मारपीट
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के रहने वाले एमडी अरबाज किसी काम से शंकर चौक आए थे। काम समाप्त कर बाइक से शंकर चौक से कुछ आगे बढे की कुछ लोगों ने उन्हें रोक कर आपसी मामले को लेकर उन्हें मारपिट कर जख्मी कर दिया । एमडी अरबाज इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं।मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई।