समस्तीपुर: लहेरिया बाजार में पूर्व के विवाद को ले रास्ते से गुजर रहे युवक से मारपीट, दो जख्मी एक की हालत गंभीर
पूर्व के विवाद को ले रास्ते से गुजर रहे युवक से मारपीट, दो जख्मी एक की हालत गंभीर समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना के लहेरिया बाजार में पूर्व के विवाद को ले रास्ते से गुजर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ जमकर उसकी धुनाई कर दी। घटना में उसके सर पर लाठी डंडे से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बीच-बचाव को पहुंचे एक उसके भाई के साथ लोगों ने मारपीट की।