समस्तीपुर: मब्बी गांव में जमीनी मामले के विवाद को लेकर देवर भाभी के साथ मारपीट
रोसरा थाना क्षेत्र के मब्बी गांव के रहने वाले अमरजीत कुमार ने बताया कि वह अपने जमीन पर बने घर पर अल्बेस्टर चढ़ा रहे थे। वहीं उनके गोतिया उस जमीन को अपना बताते हुए अमरजीत कुमार एवं उनकी भाभी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। अमरजीत कुमार की भाभी का रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल से इलाज करा कर घर भेज दिया गया। अमरजीत कुमार इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं।