सेंधवा के श्याम बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में लायंस क्लब, अग्रवाल समाज महिला मंडल और नारायणदास हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 135 महिला व पुरुष मरीजों का पंजीयन कर बीपी, शुगर व वजन की जांच की गई। डॉ. प्रियंका दिवाकर, डॉ. दिव्यम पाण्डेय और डॉ. जिशान मंसूरी ने मरीजों को परामर्श देकर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। महिला मंडल अध्यक्ष सपना अग्रवाल और लायंस क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया। समापन पर चिकित्सकों का सम्मान किया गया। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #SendhwaNews #HealthCamp #SendhwaUpdate #LionsClub