परबत्ता: करना गांव में स्कूली बच्चों ने विद्यालय की समस्याओं पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया
परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत करना गांव के समीप मध्य विद्यालय करना के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने गुरुवार की दोपहर दो बजे तक विद्यालय की कथित मूलभूत समस्याओं एवं शिक्षकों के रवैये से नाराज होकर अगुवानी-महेशखूंट मुख्य सड़क करना के पास जाम कर प्रदर्शन किया। बच्चे सड़क के बीच बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और करीब एक घंटे तक आ