शाजापुर: ग्राम सामगी के पास दो मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल
ग्राम सामगी के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए।जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत में सुधार है। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में कन्हैलालाल फूलेरिया निवासी ग्राम टिटोड़ी और ईश्वसिंह निवासी ग्राम गोलवा घायल हुआ है।