शाजापुर: BKSN कॉलेज में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा में मनाया गया शिक्षक दिवस
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड शाजापुर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित MSW एवम BSW के छात्र-छात्राओं ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया । साथ ही ओचक निरिक्षण पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया भी शामिल हुए । छात्रों द्वारा अपने शिक्षकों को श्रद्धा पूर्ण उपहार भेट किया ।