शाजापुर: शाजापुर में अखिल भारतीय बलाई समाज के तत्वावधान में संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हुआ आयोजित
शाजापुर:संभाग स्तरीय समारोह में शिक्षकों का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय बलाई समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया के नेतृत्व में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अरुण भीमावद रहे। अध्यक्षता समाजसेवी राजेन्द्र राधाकिशन मालवीय ने की। विशेष अतिथि के रूप में बाबूलाल मालवीय, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे, सहित समाजसेवी शामिल रहे।