शाजापुर: जिला अस्पताल में बुखार व उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े ओपीडी में 15 दिन में 5 हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे
मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण उल्टी-दस्त व वाइरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालत यह है कि जिला अस्पताल सहित अधिकांश अस्पताल मरीजों से फुल होने लगे हैं। हालत यह है कि मेडिसिन विभाग, पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी, जांच व दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी कतारें दिखाई दे रही है। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बेड फुल हैं।