शाजापुर: शाजापुर के सोमवारिया बाजार स्थित जैन मंदिर में मनाया जा रहा पर्युषण महापर्व, समाजजनों द्वारा की गई विधान पूजन
शाजापुर के सोमवारिया बाजार स्थित जैन मंदिर में जैन समाजजनों द्वारा पर्युषण महापर्व मनाया जा रहा है। जिसके तहत पूजन अर्चन और विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। रविवार को मंदिर में विधान पूजन कार्यक्रम किया गया। जिसमें भगवान आदिनाथ प्रभु के समक्ष दसलक्षण धर्म के मंडल विधान की रचना की गई। विधान पूजन पश्चात अर्घ समर्पित किया गया।