मुख्यमंत्री द्वारा वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से समान नागारिक संहिता के संबंध में ली बैठक
--
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की अध्यक्ष्यता में शनिवार को वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से समान नागारिक संहिता के संबंध में कमिश्नर/ कलेक्टर की बैठक लेकर अधिक से अधिक सुझाव प्राप्त किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गए।उन्होंने निर्देश दिये कि समान नागारिक संहिता के संबंध में सुझाव प्राप्त करने के लिये ग्राम पंचायत स्तर तक जन जागरूकता कर सुझाव आमंत्रित किये जाएं। सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी जिले के कलेक्टर इस कार्य को प्राथमिकता से कराएं। उन्होंने जिले में जनकल्याण शिविरों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाएं। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान को 30 जून तक चलाएं जाने के संबंध में विस्तृत निर्देश देकर समीक्षा की। उन्होंने आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास के संबंध में निर्देशित किया। उन्होने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के प्रबंधन तथा ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपियों के संरक्षण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गए ।
जिला एन.आई.सी कक्ष में वीडियों कांफ्रेस में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,श्री बृजविहारी लाल श्रीवास्तव सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026