चौरीचौरा: पति, सास-ससुर सहित सात पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के दुधइ निवासिनी कलावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री नीलम की शादी 16 महीने पूर्व विरवा गौरी बाजार जिला देवरिया निवासी अजित के साथ हुई थी वह अपने पति के साथ विदा होकर अपनी ससुराल गई नीलम का पति उसके पास नहीं जाता था जब अजीत से बात किया गया तो बताया कि तीन लाख रुपए देने के लिए कहा गया था ।