लखीसराय: बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय निरीक्षण में डीएम ने दिए निर्देश
लखीसराय। जिला पदाधिकारी शशैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने बड़हिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। बुधवार की संध्या 5:25 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मध्य विद्यालय शहजादपुर में अधूरे कमरों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।