जनपद कन्नौज के थाना सौरिख के हड़नापुर निवासी कृष्णपाल उम्र 55 वर्ष बेहोश हालत में थाना जहानगंज क्षेत्र में राजपूताना रोड पर पड़े मिले जहां से ग्रामीण की सूचना पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। शनिवार शाम 6:30 बजे भर्ती का उपचार शुरू कर दिया गया।उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है।