Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
vdhiman45
जगाधरी: काशी से आए पवित्र मिट्टी के कलशों का विधायक व नगर निगम मेयर ने पूजा अर्चना के बाद किया वितरण
Jagadhri, Yamuna Nagar
| Aug 13, 2026
#religion
#administration
MORE NEWS
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026
आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन मन के बंधनों से आजादी ही वास्तविक मुक्ति - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज यमुनानगर। संपूर्ण भारतवर्ष जहाँ स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति, गौरव और उल्लास के साथ मनाया गया, वहीं संत निरंकारी मिशन ने इस ऐतिहासिक अवसर पर ब्रह्मज्ञान द्वारा प्रदत्त आंतरिक स्वतंत्रता के दिव्य संदेश को भी जन-जन तक पहुँचाया। यह पर्व इस सत्य को साकार करता है कि वास्तविक मुक्ति बाहरी बंधनों से नहीं, बल्कि अज्ञान, अहंकार और भेदभाव से मुक्त होकर आत्मबोध एवं परमात्मबोध की अनुभूति में निहित है। इस अवसर पर स्थानीय संत निरंकारी भवन यमुनानगर, संत निरंकारी भवन जगाधरी, बुढ़िया, छछरौली, व्यासपुर, प्रतापनगर में विशेष सत्संगो का आयोजन मुक्ति पर्व समागम के रूप में किया गया। यमुनानगर भवन पर आयोजित सत्संग की अध्यक्षता संयोजक बलदेव सिंह ने की। जिसमें क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुक्ति पर्व का यह पावन अवसर परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में दिल्ली स्थित निरंकारी सरोवर के समक्ष, ग्राउंड नं. 2, निरंकारी चौक, बुराड़ी रोड पर श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। विदेशों की विस्तृत कल्याणकारी प्रचार यात्रा के सफल समापन के लम्बे अंतराल के उपरांत सतगुरु के पावन दर्शन प्राप्त कर दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर हो उठे। अपने प्रवचनों में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने फरमाया कि सच्ची मुक्ति बाहरी बंधनों से नहीं, बल्कि नफरत, अहंकार, छोटी सोच और पूर्वाग्रहों से मुक्त होने में है। हर सांस में निराकार का एहसास रखते हुए प्रेम, भक्ति और स्वीकार्यता से जीना ही जीते-जी मुक्ति है। संतों की शिक्षाओं को केवल सुनना नहीं, बल्कि विचार, कर्म और जीवन में उतारना ही वास्तविक साधना और मुक्ति का मार्ग है। संयोजक महात्मा बलदेव सिंह ने बताया कि निरंकारी मिशन में ‘मुक्ति पर्व’ का आरम्भ वर्ष 1964 में जगत माता बुद्धवंती जी की पावन स्मृति में हुआ। वर्ष 1969 में शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी के ब्रह्मलीन होने के उपरांत यह दिवस ‘शहनशाह-जगतमाता दिवस’ के रूप में श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जाने लगा। वर्ष 1979 में संत निरंकारी मंडल के प्रथम प्रधान संत लाभ सिंह जी की स्मृति को भी इस दिवस से जोड़ते हुए बाबा गुरबचन सिंह जी ने इसे ‘मुक्ति पर्व’ के रूप में स्थापित किया। इस अवसर पर निरंकारी राजमाता जी के भक्तिमय जीवन तथा उनके द्वारा दी गई अनमोल सिखलाईयों का भी जिक्र किया। वर्ष 2018 से युगनिर्माता माता सविंदर जी को भी इस पावन अवसर पर श्रद्धापूर्वक नमन किया जाता है, जिनका वात्सल्य, विनम्रता, त्याग और निष्काम सेवा से परिपूर्ण जीवन सदैव श्रद्धालु भक्तों के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बना रहेगा। साथ ही, सतगुरु माता जी ने इस पावन दिवस को उन सभी अनन्य भक्तों एवं समर्पित सेवादारों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा अर्पित करने का अवसर बनाया, जिन्होंने अपने तन, मन और जीवन को निःस्वार्थ भाव से मिशन एवं मानवता की सेवा में समर्पित किया। निसंदेह मुक्ति पर्व का मूल भाव यही है कि जैसे भौतिक स्वतंत्रता राष्ट्र की प्रगति और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है, वैसे ही ब्रह्मज्ञान की दिव्य ज्योति मानव को अपनी वास्तविक पहचान का बोध कराते हुए प्रेम एवं सद्भाव के पावन मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान करती है।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026
ग्रामीणों से सीधा संवाद, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और धार्मिक स्थलों पर दर्शन — व्यासपुर क्षेत्र के गांवों में पहुंचे आयोग सदस्य एडवोकेट संजीव घारू ग्राम अहड़वाला एवं मिलक खास में जनसभाओं को किया संबोधित; ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सामाजिक कार्यों के लिए ग्रामीणों की पहल की सराहना की व्यासपुर, यमुनानगर-16 अगस्त- (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एडवोकेट संजीव घारू ने आज खंड बिलासपुर के ग्राम अहड़वाला एवं ग्राम मिलक खास का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की। दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। ग्राम अहड़वाला पहुंचने पर एडवोकेट संजीव घारू ने सर्वप्रथम शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत ग्राम अहड़वाला के सरपंच राज कुमार की उपस्थिति में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए क्षेत्र से संबंधित समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली। एडवोकेट संजीव घारू ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना, उनकी आवश्यकताओं को समझना और समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विषयों को संबंधित स्तर पर रखा जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ग्राम अहड़वाला में ग्रामीणों द्वारा सामाजिक उद्देश्य के लिए सामूहिक रूप से खरीदी गई भूमि का भी उन्होंने दौरा एवं निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोग जब व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर सामाजिक हित के लिए एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनती है। उन्होंने ग्रामीणों से सामाजिक एकजुटता बनाए रखने तथा जनहित एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम मिलक खास में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, विकास एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और पात्र लोगों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें। जनसभा के दौरान एडवोकेट संजीव घारू ने माननीय सामाजिक न्याय एवं संबंधित कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी जी के मार्गदर्शन में संचालित सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष प्रयास है कि समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने ग्रामीणों से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय तभी सार्थक होगा जब सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। एडवोकेट संजीव घारू ने आदिबद्री स्थित ऐतिहासिक नारायण एवं शिव मंदिर में पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि आदिबद्री क्षेत्र हमारी ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की गरिमा, परंपरा एवं विरासत को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके उपरांत उन्होंने आदिबद्री दंडी स्वामी विनय देव आश्रम में पहुंचकर पूजनीय महंत जी से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा एवं धार्मिक गतिविधियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज को सेवा, सद्भाव, संस्कार एवं मानव कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाएं समाज में भाईचारे, सेवा और सकारात्मक सोच को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संजीव घारू ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझा जाए। ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझने और जनहित के विषयों को उचित स्तर पर उठाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की भागीदारी, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और समाज का सामूहिक प्रयास मिलकर एक सशक्त एवं विकसित हरियाणा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सामाजिक एकजुटता बनाए रखने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा—जनसेवा का वास्तविक अर्थ जनता के बीच रहकर उनकी बात सुनना और उनके हित में समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास करना है। जनसंवाद, जनसेवा और जनकल्याण — यही हमारा संकल्प है। जनसभाओं में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर ग्राम अहड़वाला के सरपंच राज कुमार, राजबीर सिंह, मांगे राम, एडवोकेट फतेह सिंह, प्रदीप मसीह, फौजी सोहन सिंह, प्रमोद राणा, ऋषि पाल, धर्मवीर दहिया, धर्म सिंह, शिव कुमार, रजत गुज्जर सहित अनेक ग्रामीण एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026
यमुनानगर/19 पेटी अवैध शराब बरामद, आरोपी कार छोड़कर फरार। #Yamunanagar #HaryanaPolice #IllegalLiquor #AntiNarcoticsCell #CrimeNews
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026
फोम लाल फिरोजपुर का बयान, "कांग्रेस पार्टी ने हल्का कालका में जिस भी उम्मीदवार को टिकट दिया—चाहे सतविंदर राणा हों, मनवीर कौर गिल हों या प्रदीप चौधरी—मैंने हमेशा पार्टी का समर्थन किया है और आगे भी करता रहूंगा। टिकट की दावेदारी मेरी भी थी, लेकिन पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। चुनाव लड़ने की इच्छा हर कार्यकर्ता की होती है, फिर भी मैं कांग्रेस के साथ था, हूं और रहूंगा।" — फोम लाल फिरोजपुर 💬 इस बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। #Congress #Kalka #HaryanaPolitics #PhomLalFirozpur #PoliticalUpdate
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026