यमुनानगर के बलौली में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 16 टीमों ने लिया हिस्सा
नशे से दूर रहकर खेलों में रुचि बढ़ाएं युवा — श्याम सुंदर बत्रा
यमुनानगर के बलौली गांव में बलौली क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन समिति को सफल टूर्नामेंट के लिए बधाई दी।
प्रतियोगिता में छछरौली की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम की कप्तानी मन्नू बत्रा ने की। वहीं अजीजपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसकी कप्तानी रॉकी ने की।
इस मौके पर कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों की ओर बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा खिलाड़ियों की भूमि है और प्रदेश के खिलाड़ी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारत और हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं।
श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए। खेल न केवल युवाओं को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और आगे बढ़ने का जज्बा भी पैदा करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ाएं।
टूर्नामेंट के आयोजन में मनीष रौंटा, विशाल, विपिन, रोहित, गौरव, सौरव, हरप्रीत, सोनू, मनप्रीत, प्रिंस, करणपाल, राहुल, लक्की, गोल्डी सहित ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। वही टूर्नामेंट में मोनी,पूर्णचंद,विक्रम राठी,अभी वालिया,मुनीश बतरा आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों का उद्देश्य गांव के युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।