अपराध शाखा -1 की टीम ने सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड में युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
21-9
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा -1 की टीम ने सेक्टर 18 हाउसिंग बोर्ड में युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम के उप निरीक्षक जसवीर सिंह, प्रवीण कुमार, सुशील, दीपक, कुलदीप, एएसआई अमरजीत सिंह की टीम ने खेड़ा फार्म निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी और वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान बरामद किया जाएगा।
इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी शिव त्यागी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 में रहता है। पुरानी रंजिश के चलते 10 सितंबर को कुछ युवकों ने हाउसिंग बोर्ड में हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिसमें हत्या की धारा इजाद की गई थी। मामला सुलझाने का जिम्मा उनकी टीम को दिया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए अब एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।