कनवास: खैराबाद में आयोजित हुआ सरकार आपके द्वार शिविर, शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने गरीब परिवार के साथ किया भोजन
Kanwas, Kota | Jun 14, 2024 शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर की पहल पर "सरकार आपके द्वार" शिविर खैराबाद के खेल मैदान मे आयोजित किया गया। जिसमे मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शिविर का शुभारम्भ किया। ज़िसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान शिविर मे Sdm सहित 15 विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।