Public App Logo
सीधी में सड़क की बदहाली पर युवक का वीडियो वायरल, बोले—“मोदी जी सुन लो, पब्लिक परेशान है” सीधी जिले के ग्राम छुहिया निवासी प्रशांत चौहान राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने बरसात के मौसम में सड़क और रास्ते की समस्या को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि “मोदी जी सुन लो, बरसात के मौसम में रोड जाम किए हैं, पब्लिक परेशान है। रोड-रास्ते के बिना कोई देखने वाला नहीं है। हमारे यहां नेता सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते हैं, बाकी चाहे पब्लिक मर जाए, कोई देखने वाला नहीं है।” वीडियो में युवक ने सड़क व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर जिम्मेदारों पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। अब सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद लोगों की नजर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर है कि बरसात में परेशान ग्रामीणों की समस्या का समाधान कब होगा? वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप संबंधित व्यक्ति के कथन हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि किया जाना बाकी है। #सीधी #छुहिया #प्रशांतचौहानराहुल #सड़कसमस्या #जनसमस्या #बरसात #रोडजाम #पब्लिकपरेशान #वायरलवीडियो #भ्रष्टाचार #अंधाकानून #परेशानी #वायरल #जोरदार #पॉपुलर #फेसबुक #वीडियो #ट्रेंडिंग #ब्लॉग - Gopadbanas News