
#मध्यप्रदेश #सीधी #कुसमी : 🚨 बड़ी खबर! "#जवाहर_नवोदय_विद्यालय_चयन_परीक्षा_2027 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! #कक्षा_6वीं #प्रवेश #परीक्षाआवेदन की अंतिम तिथि 15अगस्त तक बढ़ी @sushilsonkar95
Kusmi, Sidhi | Jul 30, 2026

अजय सिंह राहुल का भाजपा पर तीखा हमला—बोले, चुनाव जीतने के बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ देती है भाजपा दतिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दतिया की जनता की समस्याओं का समाधान तभी होगा, जब कांग्रेस चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा जीतती है तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट का एक भी मंत्री दतिया की ओर झांकने तक नहीं आएगा। अजय सिंह राहुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई मंत्री दतिया में डेरा डाले हुए हैं और मुख्यमंत्री भी यहां आए हुए हैं। आखिर यह सब क्यों हो रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का पूरा जोर केवल अपनी साख बचाने और चुनाव जीतने पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया। अब दतिया की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना चुकी है। अजय सिंह राहुल ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी तथा जनता की आवाज को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा। Ajay Singh Indian National Congress #सीधी #दतिया
Gopadbanas, Sidhi | Jul 28, 2026

#सीधी #कुसमी #जूरी आप सभी अभिभावकों से विनम्र आग्रह है कि बच्चों को विद्यालय में निरन्तर भेजकर सहयोग प्रदान करें, #शिक्षा_वह_शेरनी_का_दूध_है_जो_पियेगा_वो_दहाड़ेगा #शासकीय_उच्चतर_माध्यमिक_विद्यालय_जूरी #कुसमी जिला #सीधी #MP @sushilsonkar95
Kusmi, Sidhi | Jul 27, 2026

#सीधी #कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञान सिंह बोले—राहुल गांधी की #गिरफ्तारी #लोकतंत्र पर सीधा #हमला.... #highlightseveryone #viralreel #Neetpaperleek #breakingnewstoday
Gopadbanas, Sidhi | Jul 23, 2026

गुस्साए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, शव रखकर मझौली में किया चक्का जाम ➡️ व्यौहारी-सीधी मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध, यातायात प्रभावित मझौली थाना क्षेत्र के छुही गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया, जिससे व्यौहारी-सीधी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर चार थानों के थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जो स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध और समय पर कार्रवाई न होने से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर शव रखकर किए जा रहे प्रदर्शन यह संकेत देते हैं कि आम जनता और पुलिस प्रशासन के बीच कहीं न कहीं विश्वास की खाई गहराती जा रही है। ⚠️ बड़ा सवाल: क्या समय रहते हालात संभाले जाएंगे या ऐसे ही सड़कें विरोध का माध्यम बनती रहेंगी? #सीधी #मझौली #चक्का_जाम #MPNews #TalashNews
Gopadbanas, Sidhi | Jul 23, 2026