डुमरा: सीतामढ़ी में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ, महिला थाना टीम ने स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
सीतामढ़ी के महंथ रघुनाथ दास बालिका उच्च विद्यालय में महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्राओं के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।