कालपी: जोल्हूपुर मोड़ हाइवे पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिना प्रपत्रों के ओवरलोड बालू लदे 8 ट्रकों को पकड़ा, किए गए सीज
Kalpi, Jalaun | Mar 27, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र में जोल्हूपुर मोड़ हाइवे पर बुधवार की देर रात करीब 11:30 बजे प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिना प्रपत्रों के ओवरलोड ट्रकों में बालू परिवहन करते हुए 8 ट्रकों को पकड़ लिया, टीम ने सभी पकड़े वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कर सीज करा दिया गया, इस दौरान एसडीएम सुशील कुमार, सीओ अवधेश कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।