कालपी: जोल्हूपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kalpi, Jalaun | Mar 26, 2025 कालपी क्षेत्र में जोल्हूपुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे ट्रैन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, यहां 22 वर्षीय युवक का शव कई टुकड़ों में कटा मिला, मृतक की पहचान जेब में मिले कागजातों के आधार पर की गई, वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, युवक कुछ दिन पहले लखनऊ कमाने गया था।