कालपी: ग्राम आटा में बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हुए बच्चे के मामले में पुलिस ने बाइक चालक पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 26, 2025 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम आटा निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीती 15 मार्च को बाइक चालक सोनू द्वारा घर के बाहर खेल रहे मेरे पुत्र कार्तिक को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे मेरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी, पुलिस ने बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।