कालपी: ग्राम ददरी में युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 25, 2025 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी निवासी मनमोहन पुत्र हरिश्चंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 22 मार्च को गांव के ही निवासी सूरा समेत 3 लोगों ने मेरे भाई जगमोहन का रास्ता रोककर मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी दी है।