कालपी: ग्राम छौंक में युवक और उसके भाई के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 26, 2025 कालपी क्षेत्र के ग्राम छौंक निवासी निखिल कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 13 मार्च को गांव के ही निवासी अभिषेक ठाकुर समेत 4 लोगों ने मेरे साथ और मेरे भाई नितिन कुमार के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की थी, वही पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ SC/ST समेत सम्बंधित धाराओं मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार सुबह करीब 10 बजे जानकारी दी है।