फरेंदा: गुर्चिहा गांव में छत की कुण्डी से फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या की
सोमवार को 5 बजे कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुर्चिहा में एक 25 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में छत की कुण्डी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।