फरेंदा: बृजमनगंज में बिना लाइसेंस की आतिशबाजी दुकान को जारी किया नोटिस
नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड नंबर 14 में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम के निरीक्षण में बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर धर्मेंद्र की आतिशबाजी व रेडीमेड दुकान सील कर दी गई। दुकान आवासीय क्षेत्र में स्थित पाई गई। एसडीएम ने दुकानदार को सोमवार तक सभी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया, अन्यथा लाइसेंस निलंबन व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।