फरेंदा: बहदुरी चौराहे पर फरेंदा विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण, सुनीं समस्याएं
शनिवार को 3 बजे फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने क्षेत्रीय भ्रमण किया। उन्होंने बहदुरी चौराहा, गोपालपुर के लक्ष्मीनगर, मिश्रवलिया चौराहा, महुलानी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।