फरेंदा: बृजमनगंज में ब्रिटिश कालीन रामलीला मेले का हुआ शुभारंभ
बृजमनगंज में ब्रिटिश कालीन प्रसिद्ध रामलीला मेले का शुभारंभ ठाकुरद्वारा परिसर में हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल और समिति अध्यक्ष रामकुमार कसौधन ने आरती-पूजन कर मेले का उद्घाटन किया। महंत दिवाकर शुक्ल ने प्रभु श्रीराम और सीता मैया की आरती उतारी। उद्घाटन के बाद झांकी का नगर भ्रमण हुआ। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।