बैतूल नगर: पीजी की मांग पर ABVP का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की कर छात्र कलेक्टर ऑफिस में घुसे और तीन घंटे तक किया हंगामा
बैतूल में सोमवार दोपहर 2 बजें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP का प्रदर्शन उस वक्त उग्र हो गया, जब बड़ी संख्या में छात्र कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। जिले के शासकीय महाविद्यालयों में पीजी सब्जेक्ट शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने पहले धरना दिया और फिर कलेक्टर ऑफिस की ओर बढ़ने लगे। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर से