समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1510,
दिनांक 26/9/2026,
==================
पूर्णिया में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32.5 लीटर शराब और बाइक जब्त, 4 गिरफ्तार:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 13.500 लीटर अवैध विदेशी शराब, 19.000 लीटर अवैध देशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल जब्त करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
स्थानवार कार्रवाई क्रमशः--:
सदर (आईनामहल):--- छापेमारी कर 02.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई और मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
सदर (बसगामा): 02.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
सदर (अब्दुल्ला नगर):- 10.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब जब्त करते हुए एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है।
सदर (बसगामा):- 05.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त 'Super Splendor' मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR11BC-4331) जब्त की गई और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
डालकोला चेकपोस्ट:-वाहन जांच के दौरान 13.500 लीटर अवैध विदेशी शराब लावारिस स्थिति में बरामद की गई।
सभी मामलों में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
जारी रहेगा सख्त अभियान:--
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
आम जनता से अपील:-
जिला प्रशासन एवं मद्यनिषेध विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण,भंडारण,परिवहन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#cmsamrat
#samratchaudhary
22 views | Purnia, Bihar | Sep 26, 2026