मड़ावरा: मदनपुर पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दिदोनियाँ निवासी एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मदनपुर पुलिस ने लड़ाई झगड़ा करके शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दिदोनिया गाँव से रविवार को शाम 4 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिदोनियाँ गाँव में एक व्यक्ति लड़ाई झगड़ा करके गाँव की शान्ति व्यवस्था भंग कर रहा है इसी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर गिरफ्तार कर लिया।