बक्सर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया जश्न, किला मैदान से भारत माता मूर्ति स्थल तक किया तिरंगा मार्च
Buxar, Buxar | May 25, 2025 भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न रविवार को संध्या 5:00 बजे मनाया गया. इस दौरान स्थानीय किला मैदान बक्सर से भारत माता मूर्ति स्थल तक जुलूस निकाल मार्च किया गया. मार्च के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मार्च किया. इस दौरान युवा कार्यकर्ता पाकिस्तान विरोधी व भारतीय सेना के सम्मान में गगनभेदी नारे लगा रहे थे.